X Close
X

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 26 नए मामले, कुल संख्या 661 हुई


681156
New Delhi:

मुंबई, 5 अप्रैल | महाराष्ट्र में कोविड-19 के 26 नए पॉजीटिव मामले सामने आए हैं। राज्य में अब संक्रमित लोगों की संख्या 635 से बढ़कर 661 हो गई। यह जानकारी अधिकारियों ने रविवार को दी। पुणे और ठाणे में रविवार को दो लोगों की मौत हुई, जिसका कारण कोविड-19 होने का संदेह जताया जा रहा है लेकिन स्वास्थ्य अधिकारियों ने इससे जुड़े विवरण साझा करने या मामले की पुष्टि करने से मना कर दिया है।

महाराष्ट्र में शनिवार तक कोविड -19 कुल 32 मौतें दर्ज की गईं। इनमें 22 लोग सिर्फ मुंबई के हैं।

नए मामलों में से 21 पुणे से, तीन अहमदनगर से और दो औरंगाबाद से हैं।

 

RTI News