श्रीनगर, 30 नवंबर | जम्मू एवं कश्मीर के लद्दाख क्षेत्र में शुक्रवार को शीतलहर का प्रकोप जारी है और कश्मीर घाटी में न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदु से नीचे बना हुआ है। मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "अगले छह-सात दिनों तक मौसम की यही स्थिति रहने की संभावना है।"
श्रीनगर में रात का न्यूनतम तापमान शून्य से 0.9 डिग्री नीचे दर्ज किया गया जबकि पहलगाम में शून्य से नीचे 0.6 डिग्री और गुलमर्ग में शून्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज हुआ।
कारगिल राज्य का सबसे ठंडा इलाका रहा, जहां तापमान शून्य से 7.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। लेह में तापमान शून्य से 6.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज हुआ।
जम्मू शहर और कटरा का न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री रहा। वहीं, बटोटे में 4.8 डिग्री, बनिहाल में 3.0 डिग्री और भदरवाह में 2.4 डिग्री दर्ज हुआ।
(RTI NEWS)